बांदा में दर्दनाक हादसे में मासूम की जान गई, पिता समेत दो घायल
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मासूम बच्ची की जान चली गई। बच्ची के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों का बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि यह हादसा बांदा में ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर से हुआ। बांदा पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
भाई और मासूम बेटी को लेकर बाइक से जा रहे थे महेंद्र
हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हालत-घायल भर्ती
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरपुरवा के महेंद्र राजपूत अपने छोटे भाई वीर सिंह और 1 साल की बेटी शिवानी को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, कार ने साइकिल को रौंदा-खंती में पलटी, एक की मौत
इन लोगों को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के चंदौरा गांव जाना था। रास्ते में मुकेरा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी ब...
