बांदा में दर्दनाक हादसे में पूजा को जा रहीं 16 महिलाएं-बच्चियां घायल
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसे में 16 महिलाएं-बच्चियां घायल हो गईं। ये सभी महिलाएं पूजा के लिए जा रही थीं। दर्दनाक हादसा तब हुआ जब महिलाएं शादी के बाद पूजा को ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थीं। रास्ते में कीला टूटने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी महिलाएं व बच्चियां घायल हो गईं।
बधाई पूजन को जा रही थीं महिलाएं
घायल महिलाओं को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चार महिलाओं को हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों महिलाओं को रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत
जानकारी के अनुसार, नरैनी क्षेत्र के पुंगरी गांव के राजेंद्र का कहना है कि उनके भतीजे मयंक की 26 फरवरी को शादी थी। शादी के बाद उनकी पत्नी रचना अन्य महिलाओं संग बधाई पूजन के लिए बड़ैछा गांव जा रहीं थीं।
ट्रैक्टर ट्राली का कीला टूटने ...
