लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ से कोलकाता जा रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की फ्लाइट्स में फंस गए। दरअसल, लखनऊ से सुबह कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स में खराबी आ गई। इस फ्लाइट में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल थे। विमान करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भर पाया।
1 घंटे 20 मिनट बाद रवाना हुई फ्लाइट
इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में ही बैठे रहे। बताया जाता है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E505 को आज सुबह 7:40 बजे लखनऊ से कोलकाता की उड़ान भरनी थी। सोमवार को यह उड़ा 1 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना हुई।
ये भी पढ़ें: केरल में विमान हादसा, दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत
दोनों डिप्टी सीएम पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को जा रहे थे। उधर, इस खबर की जानकारी होने पर दोनों डिप्टी सीएम के समर्थकों में भी इसे लेकर सरगर्मी बनी रही...
