रिंकू सिंह को योगी सरकार का बड़ा गिफ्ट, बनेंगे स्पोर्ट्स अफसर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज खिलाड़ियों को बड़े गिफ्ट दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को भी योगी सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाया जाएगा। इसी तरह पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार और हाॅकी में पदक विजेता राज कुमार पाल को पुलिस उपाधीक्षक बनाया जाएगा।
9 अन्य खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी
इसी क्रम में पैरा एथलेटिक्स के अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा। खिलाड़ी प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह को झटका-मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया गया, यह वजह..
बताते हैं कि यह नियुक्तियां ओलंपिक, पैरालंपिक, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी गई हैं।
मंगलवार को मुख्यमंत्...
