बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन-जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित होम अरेस्ट
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन को लखनऊ जाते समय पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे पहले कांग्रेसियों ने पुलिस के रोके जाने पर सड़क पर बैठकर धरना दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
सड़क पर धरना देने बैठे कांग्रेसी
बताते चलें कि कांग्रेस ने मंगलवार सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी लखनऊ के लिए रवाना हुए। मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को रोक लिया।
कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने नारे लगाए कि "जब जब मोदी योगी डरते हैं पुलिस को आगे करते हैं", "मनरेगा का अधिकार ले के रहेंगे ले के रहेंगे।"
ये भी पढ़ें: Banda: क्रि...
