Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने इतिहास रचा है। एयरटेल ने वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की संख्या 65 करोड़ कर ली है। अब एयरटेल ग्राहकों के हिसाब से दुनिया (World) में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
दुनियाभर में 65 करोड़ हुए ग्राहक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील मित्तल प्रवर्तित इस कंपनी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। बताते चलें कि कंपनी का परिचालन भारत (India) और अफ्रीका (Africa) तक में फैला है।
ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
इस उपलब्धि पर भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल का कहना है कि 65 करोड़ ग्राहकों की यह उपलब्धि हमारे लिए एक जिम्मेदारी है। हम हर दिन अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा दें। इसलिए अत्याधुनिक तकनीक में निवेश भी कर रहे हैं।
...
