बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। बांदा में यूपीसीए से निर्धारित सत्र 26/27 में सभी आयु वर्ग के ट्रायल निर्धारित हो गए हैं। स्टेडियम में फतेहपुर जोन के डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (बांदा) ने क्रिकेट मैच कराए। इनमें अंडर-16 का ट्राॅयल मैच 24 मार्च व अंडर-19 का ट्राॅयल मैच 25 मार्च को आयोजित हुए।
इन अधिकारियों ने किया मैच का उद्घाटन..
बुधवार को सिलेक्शन मैच का उद्घाटन रेलवे जूडिशियल मजिस्ट्रेट दिव्यकांत सिंह राठौड़, ब्रजेंद्र कुमार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सीओ बबेरू सौरभ सिंह द्वारा किया गया। टीम रेड ने यह मैच 86 रनों से जीत लिया यह मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में हुआ।
ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्राॅयल
इसमें टीम रेड के बल्लेबाज गिर...
