बांदा स्टेडियम में अंडर-14 ट्रायल मैच में कांटे की टक्कर-टीम ब्लू ने मारी बाजी
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्टेडियम में अंडर-14 ट्रायल क्रिकेट मैच खेले गए। इसमें टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। आज हुए क्रिकेट मैच में टीम ब्लू ने बाजी मार ली। बांदा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-14 क्रिकेट मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेला गया। खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। टीम ब्लू के खिलाड़ियों ने मैच जीत लिया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।
196 रनों पर आल आउट हुई अंडर-14 टीम ग्रीन
क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। साथ ही 35 ओवरों में 273 रनों का स्कोर बनाया।
विधायक प्रतिनिधि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला
टीम ब्लू के बल्लेबाज अथर्व द्विवेदी ने 55 रन, कपिल ने 40 रन, युवराज 40 रन और अनिरुद्ध ने 18 रनों का योगदान दिया। इस मैच में टीम ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ...
