कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से काॅलेज गईं दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं। बताते हैं कि एक छात्रा के भाई ने दोनों छात्राओं को कॉलेज के पास छोड़ा था। इसके बाद से दोनों छात्राएं लापता हैं। दोनों छात्राओं का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने छात्राओं के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लापता हुईं दो छात्राओं की तलाश की जा रही है।
मर्का थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला
जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी अपनी सहेली और उसके भाई के साथ दो दिन पहले काॅलेज गई थी।
ये भी पढ़ें: बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी
सहेली के भाई ने दोनों को बबेरू स्थित डिग्री कॉलेज के पास छोड़ा था। इसके बाद भाई गाड़ी ड्राइवर के साथ बाजार चला गया था। बताते हैं कि इस...
