Monday, March 30सही समय पर सच्ची खबर...

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..

Stock market in turmoil! Sensex plunges 1636 points

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार मच गया। निफ्टी (Nifty) 488.20 अंक गिरकर 22,331.40 पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार (Stock Market) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के बाद सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई। बेंचमार्क इंडेक्स नीचे पहुंचकर बंद हुए।

बाजार में छाई बिकवाली

दरअसल, पूरे बाजार में बिकवाली छाई रही। सभी सेक्टर में जोरदार बिकवाली देखी गई। आज निफ्टी 488.20 अंक गिरकर 22,331.40 पर जाकर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क

वहीं सेंसेक्स 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में बिकवाली इतनी तेज रही कि ज्यादातर शेयर लाल निशान में ही बंद हुए। सिर्फ पावर ग्रिड का शेयर ही हरे रंग में रहा।

बैंकिंग सेक्टर पर ज्यादा असर

बाजार में बैंकिंग स्टाक्स में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। RBI ने फारेक्स नियमों को सख्त कर दिया है। इसका असर देखा गया। HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI और AXIS बैंक के शेयर 5 फीसदी तक लुढ़क गए।

ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क

IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा

शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

Electoral Bonds : सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-24 घंटे में दें जानकारी