Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत

bjp state president in nawabganj unnao-7

समरनीति न्यूज, उन्नावः नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर मच विपक्ष के हो-हल्ले के जवाब में भाजपा ने उन्नाव में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में जनजागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों ने इन कानूनों को लेकर भम्र फैला दिया है। इस दौरान उन्नाव में रामलीला मैदान से आवास विकास कालोनी वृंदावन पार्क तक एक ब्रह्द जनजागरूकता रैली निकली।

bjp state president in nawabganj unnao

कहा विपक्ष कर रहा वोटबैंक की राजनीतिक

रैली के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद सचिदानंद हरि साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, अनिल सिंह, बम्बालाल दिवाकर मौजूद रहे। रैली में भारत माता की जय के जयघोष के बीच सभी लोगों ने आवाज बुलंद की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान के शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बना है।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः ज्वैलरी शॉप में 18 लाख के जेवर-नगदी चोरी से हड़कंप

न कि किसी की नागरिकता लेने के लिए। कहा कि विपक्षी दल वोट की राजनीति के लिए लोगों में भ्रम फैलाते हुए इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान नवाबगंज में ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख के आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को ब्लाक प्रमुख ने भगवान राम की मूर्ति भेंट की। साथ ही शॅाल उढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान भाजपा के दूसरे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः पहला कदमः यूपी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के तहत प्रवासियों की सूची बनाने के दिए निर्देश