Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़-6 लोगों की मौत, 4 यूपी के रहने वाले 

Stampede at Mansa Devi temple in Haridwar-6 people died

सुभाष शुक्ला, लखनऊ: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में आज सुबह भगदड़ मच गई। इससे 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 29 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा मंदिर के मुख्य द्वार पर हुआ। मरने वालों में चार लोग यूपी के बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही अधिकारियों को मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने दुख जताया-यह घोषणा की..

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को यूपी सरकार 2-2 लाख रुपए देगी। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग सवा 9 बजे मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इसी बीच मंदिर के मुख्य गेट के पास करंट की अफवाह से भगदड़ मच गई।

मृतकों में बदायूं और रामपुर के रहने वाले भी

इसमें 6 लोगों की जान चली गई। वहीं 29 लोग घायल हुए। मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। तेजी से बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उत्तराखंड सरकार भी देगी पीड़ितों को मुआवजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर शोक जताया है। उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों के परिजनों 50-50 हजार देने की घोषण की है। बताते हैं कि भगदड़ करंट की अफवाह से मची है।

ये भी पढ़ें: CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’