Tuesday, February 24सही समय पर सच्ची खबर...

सपा का बीजेपी पर तंज-‘CM ने जापान से किया टेलीफून, लाडलों को मंत्री..’ 

these-three-mlas-disassociated-from-up-assembly-akhileshyadav-expelled-all-three

समरनीति न्यूज, ब्यूरो: सपा ने बीजेपी पर तंज कसा है। दरअसल, सपा ने फिल्मी गाने की चासनी में डूबा हुआ तंज कसा है। सपा ने पोस्ट करते हुए लिखा है। सपा ने लिखा है कि, ‘मुख्यमंत्री ने जापान से किया है टेलीफून? बना दो, तीनों लाडलों को मंत्री, आकर दिलाएंगे शपथ।’

2027 के चुनावों से दिख रहा चुनावी रंग

दरअसल, यूपी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रंग दिखने लगा है। यूपी 2027 चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को निशाना बनाने में कसर नहीं छोड़ रहीं हैं।

कभी शब्दों के बाण तो कभी सोशल मीडिया पर तीखे तंज का इस्तेमाल सभी राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं। ताजा घटनाक्रम में सपा ने बीजेपी पर करारा तंज कसा है। यह तंज सपा छोड़कर बीजेपी में गए तीन विधायकों को लेकर है।

सपा ने अपनी पोस्ट में लिखा यह तंज..

दरअसल, सपा ने फिल्मी गाने की चासनी में डूबा हुआ तंज कसा है। सपा ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘मुख्यमंत्री गए हैं जापान, वहां से किया है टेलीफून? बना दो, तीनों लाडलों को मंत्री, आते ही दिलाएंगे शपथ?’

ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर: अखिलेश यादव ने 3 बागी विधायकों को सपा से निकाला..

इतना ही नहीं आगे तीनों विधायकों के नाम के आगे उनके विभाग भी लिखें हैं। मनोज पांडे को-लोकनिर्माण विभाग, अभय सिंह को-गृह विभाग और राकेश सिंह को-खाद्य आपूर्ति एवं सुरक्षा विभाग देकर रोकने का तंज कसते हुए सपा ने चुटकी ली है।

दरअसल, ये तीनों विधायक लगभग दो साल पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। तीनों को उम्मीद थी कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। भाजपा ने तीनों को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की। अब तीनों की भाजपा में मौजूदगी मजाक सी बनकर रह गई है।

ये भी पढ़ें: यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम

इधर, कुछ दिन पहले तीनों के वापस सपा में आने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इसी बात को लेकर सपा ने यह तंज कसा है। पोस्ट में लिखा है कि तीनों विधायकों को वापस सपा में आने से भाजपा ने मंत्री पद का लालच देकर रोका हुआ है।

सीएम योगी सिंगापुर-जापान रवाना, वित्तमंत्री सहित ये 18 लोग भी..

यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम