Saturday, February 7सही समय पर सच्ची खबर...

प्यार में बदली पहचान, संभल में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी

Sambhal Love Story: Muslim girl marries Hindu lover in Sambhal

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में एक लवस्टोरी में मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के प्यार में पहचान बदल शादी रचा ली। युवती समरीन पूरी तरह से प्रेमी अंकित के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। युवती के बयान बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने दर्ज हुए। उसने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। सीडब्ल्यूसी के आदेश के बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। प्रेमी के परिवार ने भी युवती को स्वीकार लिया।

एक ही स्कूल में पढ़े, 4 साल से थी लवस्टोरी

युवती ने अपना नाम बदलकर रूही रखा है। प्रेमी के परिवार ने दोनों को आशीर्वाद दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला मामला संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव नवाडा का है। गांव के अंकित और मुस्लिम युवती समरीन के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध हैं। 26 जनवरी को समरीन अपनी मर्जी से अंकित के घर पहुंची और शादी कर साथ रहने की बात कही।

विरोध के बावजूद प्रेमी के लिए अड़ी युवती

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण परिजनों को विवाद की आशंका हुई। पुलिस तक सूचना पहुंची। बीते सोमवार को पुलिस युवती को बहजोई स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष ले गई। बताया जा रहा है कि वहां युवती ने युवक के साथ रहने की बात कही। हालांकि, दोनों बालिग हैं इसलिए अपनी इच्छा के मालिक भी हैं।

ये भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल

समरीन ने कहा कि वह अंकित से हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना चाहती है। एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच में युवती बालिग पाई गई है। उसके बयान के बाद सीडब्ल्यूसी के आदेश पर प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए हैं। लड़के के परिवार ने बहू को स्वीकार लिया है। वहीं बहू ने अब अपना नाम रूही रख लिया है।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: मुस्लिम अलकमा बनीं अलका, मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी

मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल

CM Yogi ने बच्ची अनाबी अली की बातें सुन दिए कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के आदेश