
समरनीति न्यूज, बांदा: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज बांदा के होनहारों से मिलकर उन्हें शुभाशीष और शुभकामनाएं दीं। बांदा के इन होनहारों ने हाल ही में यूपीपीसीएस की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। सदर विधायक द्विवेदी शहर के सर्वोदय नगर स्थित बब्लू त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर तुलसा त्रिवेदी से मुलाकात की।
डिप्टी एसपी पद पर हुआ तुलसा त्रिवेदी का चयन
सुश्री तुलसा त्रिवेदी को यूपी पीसीएस में सफलता हासिल करते हुए डिप्टी एसपी पद पर जगह बनाई है। इसके लिए विधायक द्विवेदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही परिवार को भी बधाई दी।
ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
कहा कि बिटिया तुलसा की सफलता सभी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। परिवार ही नहीं हम सभी बांदावासी खुद को गौरांवित महसूस कर रहे हैं।

असिस्टेंट कमिश्नर (GST) बने पड़ुई के महेश साहू
इसी तरह सदर विधायक श्री द्विवेदी ग्राम पड़ुई के महेश साहू पुत्र मनोज साहू से भी मिले। यूपीपीसीएस परीक्षा पास करने के लिए बधाई और शुभाशीष दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महेश जी की गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है।
बांदा के बेटे-बेटियों ने UPPCS में खूब कमाया नाम
बताते चलें कि महेश पीसीएस परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयनित हुए हैं। गौरव की बात यह है कि बांदा के बेटे-बेटियों ने अबकी बार यूपीपीसीएस में सफलता पाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप
