Friday, February 20सही समय पर सच्ची खबर...

सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके

UP: RahulGandhi stopped at Ramchet Mochi's shop

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी रामचेत मोची की दुकान पर रुके। राहुल गांधी ने रामचेत मोची की दुकान पर रुककर उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने रामचेत मोची के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी दुकान पर करीब 7 मिनट रुके। उनके बेटे और परिवार से मिले।  

सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज कराए बयान

UP: RahulGandhi stopped at Ramchet Mochi's shop

दरअसल, राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में कोर्ट में बयान दर्ज कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अयोध्या-प्रयागराज हाइवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: बड़प्पन : राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में किया ट्वीट, पढ़ें पूरी खबर..

उनके बेटे का हालचाल जाना। फिर लखनऊ रवाना हो गए। राहुल जब रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे तो उनके बेटे राघव मिले। उन्होंने राघव की बेटी श्रद्धा को भी गोद में उठाकर दुलार किया।

साथ ही परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिलाया। बतातें चलें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में बयान दर्ज कराने राहुल गांधी सुल्तानपुर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

बड़प्पन : राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में किया ट्वीट, पढ़ें पूरी खबर..