
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। बांदा में यूपीसीए से निर्धारित सत्र 26/27 में सभी आयु वर्ग के ट्रायल निर्धारित हो गए हैं। स्टेडियम में फतेहपुर जोन के डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (बांदा) ने क्रिकेट मैच कराए। इनमें अंडर-16 का ट्राॅयल मैच 24 मार्च व अंडर-19 का ट्राॅयल मैच 25 मार्च को आयोजित हुए।
इन अधिकारियों ने किया मैच का उद्घाटन..
इसमें टीम रेड के बल्लेबाज गिरीश पटेल-38, आनंद-87 शिवष्ठ-21 रनों के योगदान से टीम रेड ने 191 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम ग्रीन के बॉलर वैभव यादव, पुष्पेंद्र, सुमित, सचिन और राहुल सभी को एक-एक विकेट मिले।
ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्राॅयल
टीम रेड ने यह मैच 86 रनों से जीत लिया यह मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में हुआ।

सिलेक्शन मैच का उद्घाटन रेलवे जूडिशियल मजिस्ट्रेट दिव्यकांत सिंह राठौड़, ब्रजेंद्र कुमार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सीओ बबेरू सौरभ सिंह द्वारा किया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा महिला कालेज की प्राचार्य शिक्षिका और छात्राएं सम्मानित
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा ने बताया की अप्रैल के पहले सप्ताह में अंडर-16 क्रिकेट के खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत
इस मौके पर डीसीए अध्यक्ष धनंजय करवरिया, उपाध्यक्ष महेंद्र कछवाह, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अमूवरल अमीन, अन्नू भाई, कमलेश राजपूत और डीसीए के सभी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन छुट्टी-योगी सरकार का फैसला
बांदा महिला कालेज की प्राचार्य शिक्षिका और छात्राएं सम्मानित
Happy_Diwali: बांदा स्टेडियम में क्रिकेट ट्रेनीज ने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर मनाई दीवाली
