Saturday, February 14सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: बुर्के में कांवड़ ला रही मुस्लिम महिला तमन्ना सुर्खियों में..

Muslim woman Tamanna carrying Kanwar wearing burqa in uttarpradesh

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना बुर्के में कांवड़ ला रही हैं। मुस्लिम तमन्ना (अब तुलसी) संग उनके पति अमन त्यागी भी हैं। हरिद्वार से बुर्का में कांवड़ लाने से तमन्ना सुर्खियों में हैं।

भगवान शिव में गहरी आस्था

Muslim woman Tamanna Kanwar burqa in UP

तमन्ना का कहना है कि वह भगवान शिव को जल अर्पित करने का संकल्प ले चुकी हैं। इसी के चलते पैदल कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। इस यात्रा में जब वह बिजनौर पहुंचीं तो उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें: UP: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला ने की पूजा-अर्चना, मनोकामना पूरी, पढ़ें पूरी खबर

अन्य श्रद्धालुओं की तरह ही उनका भी फूल-मालाओं के साथ स्वागत हुआ।

Muslim woman Tamanna Kanwar burqa in UP
बुर्के में कांवर लाती महिला तमन्ना।

कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी लीं। तमन्ना के साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

तमन्ना के साथ-साथ चल रहे पति

उधर, मुस्लिम महिला तमन्ना का कहना है कि उन्होंने परिवार की सहमति से कांवड़ लाने का फैसला लिया। तमन्ना का कहना है कि उनकी भगवान शिव में गहरी आस्था है। बुर्का में महिला को कांवड़ लाते देख लोग थोड़ा हैरान भी हैं। उनके पति अमन त्यागी भी साथ-साथ चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी

UP: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला ने की पूजा-अर्चना, मनोकामना पूरी, पढ़ें पूरी खबर

देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी