Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट: व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने फूंका आरोपियों का सामान

mob burns accuseds property after ayushkesharwani murder in Chitrakoot
आग बुझाते दमकल कर्मी।

समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट में बरगढ़ में व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर गई। इस घटनाक्रम में एक अपहरणकर्ता कल्लू पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। वहीं दूसरे अपहरणकर्ता इरफान का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

आरोपी इरफान की दुकान को लगाई आग

आज बरगढ़ में आयुष केसरवानी की हत्या से गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपी इरफान की दुकान का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

mob burns accuseds property after ayushkesharwani murder in Chitrakoot
मौके पर लगी भीड़।

दरअसल, बरगढ़ में व्यापारी के बेटे की निर्मम हत्या की इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की। मगर लोगों का गुस्सा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: सनसनीखेज: बांदा में ऐतिहासिक कालिंजर किले में महिला का शव मिला

लोगों में भारी रोष भरा है। शनिवार को गुस्साई भीड़ ने आरोपी इरफान की दुकान का सामान बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है। आग को भी काबू में कर लिया गया है।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..  चित्रकूट में बड़ी घटना, व्यापारी के बेटे का अपहरण कर हत्या-एनकाउंटर में एक अपहरणकर्ता ढेर-दूसरा रेफर 

चित्रकूट में बड़ी घटना, व्यापारी के बेटे का अपहरण कर हत्या-एनकाउंटर में एक अपहरणकर्ता ढेर-दूसरा रेफर