
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी उप चुनाव में मिली करारी हार के बाद बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी अब कोई उप चुनाव नहीं लड़ेगी। क्योंकि ईवीएम मशीनों के जरिए चुनावों में बड़ी धांधली हो रही है। ईवीएम से फर्जी मतदान हो रहा है और उनकी पार्टी के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
फर्जी मतदान का लगाया आरोप
कहा कि जबतक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए सख्त फैसला नहीं लेगा, बसपा किसी भी उप चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। हालांकि, बसपा मुखिया ने यह स्पष्ट किया है कि सिर्फ उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। बाकी चुनावों में भाग लेंगे।
यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय
उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है। मायावती ने कहा कि पहले लोकसभा, फिर राज्यों के विधानसभा और अब उपचुनावों में भी खुलकर फर्जी मतदान किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह देश के लिए खतरे की घंटी है।
ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय
