Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow: डाॅ. रमीज के लैपटाॅप में मिले अश्लील Video मिले, जांच में खुलेंगी परतें..

Lucknow: Pornographic videos found on Dr. Rameez's laptop

समरनीति न्यूज, लखनऊ: शादी का झांसा देकर रेप, गर्भपात और धर्मपरिवर्तन के प्रयास के आरोपी डाॅ. रमीजउद्दीन की निशानदेही पर पुलिस ने दो लैपटाॅप बरामद किए हैं। सूत्रों की माने तो इन लैपटाॅप में पुलिस को अश्लील वीडियो, फोटोज मिली हैं। इनके आधार पर पुलिस को अब इस मामले में और परतें खोलने में कामयाबी मिलेगी।

दो महिला डाॅक्टरों के साथ आपत्तिजनक वीडियो-फोटो भी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों पीड़ित महिला डॉक्टरों के साथ आरोपी के आपत्तिजनक वीडियो लैपटाप में मिले हैं। बताते चलें कि पीड़ित महिला डॉक्टर ने चौक पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद एक और पीड़ित डाॅक्टर का भी मामला सामने आया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में अश्लील वीडियो के सहारे लव जिहादः धोखे से निकाह-धर्म परिवर्तन कराकर रेप, फिर दूसरे मर्द के साथ 5 घंटे..

आरोप था कि डाॅक्टर रमीज ने शादी करने का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि पीड़िता ने अक्टूबर में आरोपी से शादी को कहा। तब आरोपी ने पीड़िता से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लैपटाॅप में मिले वीडियो से कई परतें खुलेंगी।

ये भी पढ़ें: Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार 

Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

UP: प्रतीक यादव लेंगे अपर्णा से तलाक-स्वार्थी और घर तोड़ने वाली महिला बताया

Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

UP: कोऑपरेटिव बैंक में 21 करोड़ का घोटाला-प्रबंधक और कर्मचारी होंगे बर्खास्त

यूपी में नया दो पहिया खरीदने पर दो हेलमेट लेना अनिवार्य, वरना कार्रवाई