Sunday, July 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर..

lucknow-man-lying-in-mud-in-front-of-minister

समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज शुक्रवार को लखनऊ के प्रभारी एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आलमबाग के गीतापल्ली क्षेत्र में सफाई-व्यवस्था देखने निकले। उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने सफाई व्यवस्था पर खरी-खरी सुनाई। वहीं एक स्थानीय नागरिक ने कीचड़ में लेटकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इन लोगों का कहना था कि जलनिगम और नगर निगम की लापरवाही से आम आदमी बुरी तरह से परेशान है।

अधिकारियों की लापरवाही से परेशान लोग

लोगों को जब पता चला कि प्रभारी कैबिनेट मंत्री खन्ना क्षेत्र के निरीक्षण को आए हैं तो सभी घरों से बाहर आ गए। सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं बताना शुरू किया। विरोध बढ़ता देख मंत्री को निरीक्षण पूरा किए ही

छात्रा पर तेजाब : पैर पर पड़ी पुलिस की गोली और दरिंदा गिरफ्तार, लखनऊ एसिड अटैक..

वापस लौटना पड़ा। हर कोई यही कह रहा था कि मंत्री जी आगे चलकर देखिए। मंत्री जी कार से वापस लौटने लगे तो भीड़ से आवाज आई कि कहा जा रहे हैं, रुकिए और देखिए तो। एक व्यक्ति मंदिर के सामने जलभराव वाले कीचड़ में लेट गया।

मंत्री के दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

हालांकि, मंत्री खन्ना ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कार्रवाई होगी। आप लोग धैर्य रखिए। कहकर मंत्री कार से आगे चले गए। बताते हैं कि मंत्री ने गीता पल्ली वॉर्ड में सफाई-व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए हैं। मंत्री के निरीक्षण के समय नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी साथ में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में भीषण हादसा, 3 बेटों और पिता समेत 5 की हादसे में मौत, हज करके..