
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के भी पुराने किले, हवेलियों और पैलेस को हेरिटेज पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पर्यटन विभाग की 7 दिसंबर को राजधानी में हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है।
सीएम योगी की पहल पर आयोजन
इस कॉन्क्लेव में 60 से अधिक शाही परिवारों से संवाद होगा। देशभर से लगभग 250 होटल मालिक, इन्वेस्टर्स, रियल स्टेट व्यवसायी इसमें शामिल होने आएंगे। आपसी सहमति बनाकर प्रदेश को विरासत पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा।
UP : घूमने को पैसे देगी सरकार, मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप की अंतिम तिथि 31..
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि बीते वर्ष 2023 में 48 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यूपी आए थे। इन पर्यटकों को अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज सहित अन्य तीर्थ स्थलों ने आकर्षित किया। पर्यटन मंत्री का कहना है कि कॉन्क्लेव में इनका एमओयू भी होगा।
ये भी पढ़ें: UP: ‘मौत का रास्ता’ : PWD के 4 इंजीनियरों पर मुकदमा, अधूरे पुल से कार गिरने से गई थीं 3 जानें
