Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : हाइवे जाम, दो पुलिस अफसरों का तबादला

UP : Two IAS and 4 PCS officers transferred

समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाल ही में लखनऊ में कानपुर हाइवे पर लगे घंटों जाम पर शासन ने सख्त एक्शन लिया है। शासन ने अपर पुलिस उपायुक्त राघवेंद्र मिश्रा को हटा दिया है। उनको उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड में वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया है।

मनीषा सिंह बनी लखनऊ की अपर पुलिस उपायुक्त

उनकी जगह पर अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) मनीषा सिंह को तैनाती दी गई है। बताते चलें कि लखनऊ में हाल ही में कानपुर हाइवे पर लंबा जाम लगा था। इससे हजारों लोगों को दिक्कत हुई थी। मामले में शासन ने सख्त एक्शन लिया है। बताते चलें कि इस मामले में पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर पहले ही हटाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी केस : SHO समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पीड़ित महिला को सुरक्षा