Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी

Lucknow: Cricketer KuldeepYadav tied Vanshika marriage on March 14

समरनीति न्यूज, लखनऊ: टी-20 विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव की 14 मार्च को शादी होगी। क्रिकेट कुलदीप यादव की शादी लखनऊ की वंशिका से मसूरी में होगी। बताते हैं कि 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन का आयोजन है। कुलदीप और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

CM Yogi को निमंत्रण देने पहुंचे कुलदीप के पिता

कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें शादी में आने का निमंत्रण कार्ड दिया। बताते चलें कि कुलदीप और वंशिका की 4 जून 2025 को लखनऊ में इंगेजमेंट थी।

ये भी पढ़ें: IPL: शाहरुख खान को मुंह की खानी पड़ी-BBCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश

बताया जाता है कि पहले दोनों की शादी नवंबर 2025 में ही होनी थी। फिर भारतीय टीम के मैच और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई।

ये भी पढ़ें: शर्मनाक: इंदौर में महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से अकील ने की छेड़छाड़-गिरफ्तार

शादी में बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है। इस वैवाहिक कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट जगत के बड़े खिलाड़ियों और राजनीतिक लोगों के भी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट की पिच पर CMYogi का नया अंदाज, लगाए बेहतरीन शॉट्स, देखें Photos..

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई-अखिलेश यादव समेत कई हस्तियां पहुंचीं 

क्रिकेट की पिच पर CMYogi का नया अंदाज, लगाए बेहतरीन शॉट्स, देखें Photos..

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई-अखिलेश यादव समेत कई हस्तियां पहुंचीं

शर्मनाक: इंदौर में महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से अकील ने की छेड़छाड़-गिरफ्तार