Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन, धक्का-मुक्की में अजय राय बेहोश-गिरफ्तारियां

Tremendous demonstration by Congressmen in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बैरीकेडिंग तोड़कर विधानसभा तक पहुंचने की कोशिशि की। हालांकि, पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने खूब नारेबाजी की। धक्का-मुक्की में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बेहोश भी हो गए।

कांग्रेसियों को गिरफ्तारी के बाद ईको गार्डन ले जाकर छोड़ा

Tremendous demonstration by Congressmen in Lucknow

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया। विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में प्रदर्शन किया। बाद में उन्हें भी गिरफ्तार कर ईको गार्डन ले जाया गया।

Tremendous demonstration by Congressmen in Lucknow

बताते चलें कि पुलिस ने सुबह ही वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया था। कई कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। इसके बाद भी कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में विधानसभा घेराव को पहुंचे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार कांग्रेसियों को ईको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: ‘मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाला नेता हूं, मंथरा न बने विपक्ष’, बिजली मंत्री शर्मा का विपक्ष को करारा जवाब  

ये भी पढ़ें: UP: प्ले स्कूल के वॉशरूम में महिला टीचर ने पकड़ा हिडन कैमरा, डायरेक्टर गिरफ्तार