
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ से कोलकाता जा रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की फ्लाइट्स में फंस गए। दरअसल, लखनऊ से सुबह कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स में खराबी आ गई। इस फ्लाइट में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल थे। विमान करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भर पाया।
1 घंटे 20 मिनट बाद रवाना हुई फ्लाइट
इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में ही बैठे रहे। बताया जाता है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E505 को आज सुबह 7:40 बजे लखनऊ से कोलकाता की उड़ान भरनी थी। सोमवार को यह उड़ा 1 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना हुई।
ये भी पढ़ें: केरल में विमान हादसा, दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत
दोनों डिप्टी सीएम पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को जा रहे थे। उधर, इस खबर की जानकारी होने पर दोनों डिप्टी सीएम के समर्थकों में भी इसे लेकर सरगर्मी बनी रही। बाद में फ्लाइट रवाना हुई।
ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग
फिर दोनों डिप्टी सीएम के बंगाल पहुंचने की खबर के बाद सभी ने राहत की सांस ली। बताते हैं चलें कि अभी दो दिन पहले ही यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाॅप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी।
ये भी पढ़ें: दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन
उनके हेलीकाप्टर के केबिन में धुआं भर गया था। पायलट ने इमरजेंसी में अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई थी। घटना को लेकर काफी चर्चा हुई थी। बताते चलें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की कुछ दिन पहले हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग
दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन
