Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : उप चुनाव की बड़ी खबर, मैदान में नहीं उतरेगी कांग्रेस

Lucknow : Big news of UP by-election, Congress will not field

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP BY Election 2022 : उत्‍तर प्रदेश दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस मैदान में नहीं उतरेगी। कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आज इसपर स्थिति साफ कर दी। खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा कि हम निकाय चुनाव की तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं।

खाबरी बोले- निकाय चुनाव पर फोकस

साथ ही संगठन के कार्यों में जुटे हुए हैं। साथ ही कहा कि यूपी में होने वाले निकाय चुनाव से पहले उप चुनाव इसीलिए कराए जा रहे हैं ताकि दूसरे दलों को निकाय चुनावों की तैयारियों का समय ही न मिले। खाबरी ने यह भी कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस उतरती है तो तैयारियों में 1 महीने बेकार होगा। कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से निकाय चुनाव पर फोकस कर रही है। इसलिए उप चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बताते चलें कि दिसंबर में संभवत: निकाय चुनाव हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल उसकी तैयारियों में जुटे हैं। सपा, बसपा और दूसरे दल तैयारियों में लगे हैं।

ये भी पढ़ें : Amroha News : अमरोहा में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत से कोहराम 

ये भी पढ़ें : UP : गोला उप चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम