
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में आज एक कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। उसे पकड़ लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हैं। मामला आज शनिवार दोपहर का है। बताते हैं कि उसने राम मंदिर के निकास द्वार पर परकोटा के पास नमाज पढ़ने का प्रयास किया।
कश्मीर के सोपिया का है आरोपी अबू अहमद शेख
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर श्रीनगर के सोपिया के रहने वाले अबू अहमद शेख (55) ने राम मंदिर के गेट डी-1 से मंदिर में एंट्री की। वाकयदा रामलला के दर्शन किए। फिर निकास द्वार से निकलते समय दक्षिणी परकोटे के पास फर्श पर बैठ नमाज पढ़ने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें: जय सियाराम: अयोध्या में राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज…अडिग आस्था का प्रतीक…
तभी आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पीटने का प्रयास किया। हालांकि, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने मौके पर पहुंच श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर शांत किया। पकड़े गए कश्मीरी व्यक्ति को कंट्रोल रूम पहुंचाया गया।
विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करने में जुटीं
अब एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी व सिविल पुलिस की खुफिया एजेंसियां अबू अहमद शेख से पूछताछ में जुटी हैं। वहीं कश्मीर पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। उसकी पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि राम मंदिर परिसर में पकड़े गए कश्मीरी व्यक्ति से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज निकालकर उसकी सभी गतिविधियों को जांचा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार
पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार
