
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में प्रतिष्ठित डाॅक्टर से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने डाॅक्टर को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े 5 करोड़ का चूना लगाया है। डॉक्टर शिवाकांत मिश्रा ने 5.5 करोड़ की ठगी की रिपोर्ट नजीराबाद थाने में लिखाई है। आरोप है कि ठग की पत्नी और बेटियां भी शामिल हैं।
8 FIR पहले हो चुकीं, अब पत्नी व बेटियां भी आरोपी
बताते चलें कि शातिर ठग सुशील धवन के खिलाफ अबतक 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं। कानपुर सर्वोदयनगर के रहने वाले सर्जन डॉ. शिवाकांत मिश्रा ने रिपोर्ट में कहा है कि 15-20 वर्षों से सुशील धवन के संपर्क में हैं।
ये भी पढ़ें: कानपुर हैलट: जिंदा मरीज को बता दिया मरा-डाॅक्टर समेत तीन सस्पेंड
डाॅक्टर मिश्रा का कहना है कि ठग सुशील ने पत्नी डॉ. नीलम मिश्रा, बेटे डॉ. शिवांशु व प्रतिष्ठान शिवानी हॉस्पिटल के शेयर ट्रेडिंग एकाउंट खोलकर इंवेस्टमेंट करने की सलाह दी थी। इस तरह लगभग 4.25 करोड़ का निवेश विभिन्न खातों में कराया।
डाॅक्टर ने लगाया 5.5 करोड़ की ठगी करने का आरोपी
सारा भुगतान चेक से हुआ। आज इनकी कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपए है। जरूरत पर भुगतान को कहा तो ब्रोकर सुशील जमा राशि का भुगतान करने में टालमटौल करने लगा। साथ ही एक फेक एप पर शेयर व स्टेटमेंट भी दिखा रहा था।
ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार
इसके बाद उसने कूटरचित एप व फर्जी कागजों से उनके 5.5 करोड़ रुपए हड़प लिए। आरोप है कि इस काम में उसकी पत्नी अंजली धवन, बड़ी बेटी सोनाक्षी व छोटी वृंदा भी शामिल रही हैं।
उधर, नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर का कहना है कि सुशील, उनकी पत्नी और बेटियों के नाम मुकदमा हुआ है। आरोप के खिलाफ यह 9वीं एफआईआर है। हालांकि, आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बताते हैं कि ठग सुशील धवन ने लगभग 50 लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: शाइन सिटी घोटाले का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार
