
समरनीति न्यूज, झांसी: झांसी में अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी NSG सुरक्षा बिना कारण हटा दी गई। अखिलेश यादव बोले उनकी NSG सुरक्षा बिना स्पष्ट रूप से बताए हटाई गई है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इससे पहले राहुल गांधी की SPG सुरक्षा हटा दी गई। कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।
झांसी में मीडिया से बात कर रहे थे अखिलेश यादव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी का आवास भी खाली कराया गया। अब बिना बताए सरकार ने उनकी एनएसजी सुरक्षा हटा दी है। आज, अखिलेश यादव झांसी में मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उन्हें पहले एनएसजी सुरक्षा मिली हुई थी। मगर बिना स्पष्ट कारण बताए उसे हटा लिया गया। कहा कि इसी तरह राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा भी खत्म कर दी गई।
ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके
उनका आवास भी खाली कराया गया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार को साफ करना चाहिए कि उनकी सुरक्षा क्यों हटाई गई है।
कहा कि सरकार ने ड्राइवर और गेट खोलने वालों की संख्या गिनाकर सुरक्षा कर्मियों के आंकड़े बताए हैं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा का प्रोटोकॉल तय होता है। ऐसे में सुरक्षा से खिलवाड़ करना ठीक नहीं है। बता दें कि अखिलेश यादव आज झांसी में थे।
केशव प्रसाद मौर्य ने दिया था सुरक्षा पर बयान
वहां मीडिया से बात कर रहे थे। बताते चलें कि दो दिन पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अखिलेश यादव की सुरक्षा दूसरे नेताओं से भी ज्यादा है। डिप्टी सीएम का यह बयान काफी चर्चा में रहा था। आज सपा मुखिया ने झांसी से इसी बात को लेकर डिप्टी सीएम पर पलटवार किया।
ये भी पढ़ें: PDA पंचांग 2026 लांच, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय में कार्यक्रम
