Saturday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा

IT issues 7,100 crore tax notice to LIC investors panic shares fall

समरनीति न्यूज, डेस्क: देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी Life Insurance Corporation of India (LIC) को IT ने नोटिस दिया है। इसके बाद LIC के शेयर में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। एलआईसी के शेयर 2 की गिरावट पर लुढ़के। गिरावट के साथ 765.65 रुपए के लेवल देखे गए। गिरावट की वजह LIC को इनकम टैक्स विभाग का वर्ष 2021-22 के लिए 7,100 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस है।

वर्ष 2021-2022 के लिए नोटिस

IT यानी इंकम टैक्स विभाग ने एलआईसी (LIC) को यह टैक्स अदा करने को कहा है। बताते चलें कि बीते सप्ताह एलआईसी ने अपने 52 वीक के लो लेवल को टच किया था।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क

यानी एलआईसी 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। एलआईसी (LIC) ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। LIC ने कहा है कि इनकम टैक्स से वित्तीय वर्ष 2022 के लिए 6,147 करोड़ रुपए टैक्स और 953 करोड़ ब्याज चुकाने का नोटिस मिला है।

ये भी पढ़ें: Electoral Bonds : सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-24 घंटे में दें जानकारी

इंकम टैक्स विभाग ने इसके कई कारण भी बताए हैं। इन कारणों में अंतरिम बोनस, कुछ निधि घाटे व टीडीएस भुगतान में देरी भी शामिल है।एलआईसी का कहना है कि इनकम टैक्स कमिश्नर (अपील) के समक्ष अपील कर आदेश को चुनौती दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलआईसी का यह भी कहना है कि ब्याज भुगतान से उसके दैनिक बिजनेस या ऑपरेशन पर कोई खास असर नहीं होगा।

स्टाक की परफॉरमेंस

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीते एक माह में एलआईसी के स्टॉक का परफॉरमेंस बहुत अच्छा नहीं रहा। इसमें लगभग 10% की गिरावट दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें: कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज

बीते 1 साल में इसके स्टॉक में 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि 3 साल में कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों 41 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क

Electoral Bonds : सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-24 घंटे में दें जानकारी

शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज