Wednesday, April 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में तालाब में डूबा मासूम बालक-परिवार में कोहराम

little boy dies after drowning in pond in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बालक नहाते समय तालाब में डूबने से लापता हो गया। बताते हैं कि तालाब में डूबने से मासूम बालक की जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना बांदा के बिसंडा क्षेत्र की है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नहाते समय पैर फिसलने से घटना

जानकारी के अनुसार, बिंसडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के रहने वाले कमलेश के बेटे 9 वर्षीय राहुल अपनी छोटी बहन कोमल के साथ हैंडपंप पर नहा रहे थे। इसके बाद बालक राहुल नहाने तालाब पर चले गए।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

वहां पैर फिसलने से गहरे पानी में बालक राहुल डूब गए। मासूम बहन ने घर जाकर पिता को जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता का कहना है कि राहुल उनके इकलौते बेटे ते। दो साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा

दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल

बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..