
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा मंडल कारागार में इस बार आजादी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मना। मुख्य गेट से लेकर भीतर सर्किल में बंदियों की बीच ध्वजारोहण हुआ। देशभक्ति के नारे लगे और हंसी-खुशी यह पर्व मनाया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व का संपूर्ण कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ।
मुख्य गेट के बाद बंदियों के बीच भी ध्वजारोहण

सबसे पहले सुबह 8 बजे जेल के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जेल के बाकी अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद जेल के अंदर बने सर्किल में बंदियों के बीच भी ध्वजारोहण किया गया।
अपराध समिति ने जेल में कराया फल वितरण
इस अवसर पर अधिकारियों ने बंदियों को महान स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व की विशेषताएं बताईं। बंदियों को तिरंगा भी दिया गया। देशभक्ति के गीत गाए गए।

मिष्ठान के रूप में लड्डूओं का वितरण कराया गया। जेल अधीक्षक श्री सिंह ने जेल परिसर में खुद भी पौधरोपण किया। बाकी स्टाफ से भी बड़ी संख्या में पौधरोपण कराया।

उत्तर प्रदेश अपराध समिति और सिटी मजिस्ट्रेट भी जेल पहुंचे। समिति द्वारा जेल में महिला बंदियों के बैरकों और अस्पताल में फल वितरण भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई।
ये भी पढ़ें : UP : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
ये भी पढ़ें : UP : चर्चा में फोटो, थाने में SHO की कुर्सी पर बंदर, पुलिसकर्मी ने किया सैल्यूट
