Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नाव के 50 से ज्यादा गांव बीते 4 दिन से अंधेरे में, जनजीवन प्रभावित

समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के 50 से ज्यादा गांवों में बीते 4 दिनों से बिजली गायब है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह के प्रभावित हो रहा है। सभी कामकाज लगभग ठप हो गए हैं। ये गांव सफीपुर विद्युत पावर हाउस इलाके में आते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आसीवन, परियर फीडर के ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते ऐसा है जिसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा।