Wednesday, February 25सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में बड़ा हादसा, चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों की मौत

Three people died in road accident in Sitapur

अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार सीतापुर के चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बाराबंकी शादी से लौट रहे थे तीनों

मृतक क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार महमूदाबाद के ग्राम अल्लीपुर गांव के 3 युवक बाइक से बाराबंकी के ग्राम जेवली में एक शादी में गए थे।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस

वापस लौटते समय पैतेपुर के बकरनगर मोड़ के पास बाइक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार श्याम सुंदर (20) की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर  

वहीं गंभीर रूप से घायल देव कुमार (25) तथा शुभम वर्मा (25) को लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कई घंटे इलाज के बाद डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत 

Breaking: सीतापुर में भीषण हादसे में भाजपा नेता के बहनोई समेत तीन लोगों की मौत

हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं

Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार