मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में हार से लड़खड़ाई भाजपा अब कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। लखनऊ में भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला-2024 आज संपन्न हो गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां..
कार्यशाला में सांसदों-विधायकों तथा मोर्चों के पदाधिकारियों को तगड़ा होमवर्क दिया गया है। तय किया गया कि यूपी के सभी पार्टी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 20 हजार नए सदस्य बनाएंगे। इतना ही नहीं विधायकों को 10-10 हजार नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में मेयर को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को 10 हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को कम से कम 5 हजार सदस्य बनाना जरूरी है। इतना ही नहीं पार्टी सदस्य बनाने में फर्जीबाड़ा होने से रोकने के लिए सत्यापन अभियान भी चलाएगी। एक ही व्यक्ति को दो बार सदस्य न बनाया जाए, इसकी जांच प्रदेश कार्यालय से होगी। इसके लिए अलग से टीम बनेगी।
अभियान की शुरूआत 1 सितंबर से..
भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से केंद्रीय स्तर पर लांचिंग के साथ की जाएगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रही सदस्यता अभियान की कार्यशाला में संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बताया कि यूपी में दो या तीन सिंतबर को अभियान की लांचिंग होगी। जिलों में चार और पांच सितंबर को लांचिंग की जाएगी। (खबर पढ़ना जारी रखें..)
यूपी : RSS के वरिष्ठ प्रचार बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन, भूपेंद्र चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
इसके अलावा युवा मोर्चा को 15 लाख नए युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह महिला, पिछड़ा और किसान मोर्चा को 10-10 लाख ओबीसी, महिलाएं और किसानों को जोड़ने का लक्ष्य सौंपा गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा को 2-2 लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट दिया गया है।
ये भी पढ़ें : यूपी : RSS के वरिष्ठ प्रचार बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन, भूपेंद्र चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, बोले-उनके जैसा कोई सीएम नहीं