Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुरः लामबंद हुए ग्रामीण तो अफसरों ने पकड़ी काला बाजारी

प्रतिकात्मक तस्वीर।

समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले में कालाबाजारी का 18 बोरी चावल पकड़ा गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के कदौरा गांव के लोगों ने संबंधित सर्किल के उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनके गांव में सरकारी चावल की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। शिकायत पर एसडीएम ने छापेमारी की। इसमें 18 बोरी कालाबाजारी की चावल मिला है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर लिखाई जा रही है।