Wednesday, February 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा

Youth murdered at Kolawal mine-FIR against three in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ी वारदात हो गई। गिरवां क्षेत्र में स्थित कोलावल खदान पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खदान पर हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा।

गिरवां की कोलावल खदान पर वारदात

जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बदनाम कोलावल खदान है। इस खदान पर बीती रात पोकलैंड चालक शनि को गोली मार दी गई। घटना के समय वह पोकलैंड मशीन चलाकर बालू लोड कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह.. 

बदमाशों ने मशीन पर चढ़कर उन्हें गोली मारी। गोली उनकी आंख में धंसते हुए निकल गई। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात से वहां हड़कंप मच गया।

Youth murdered at Kolawal mine-FIR against three in Banda
फाइल फोटो।

खदान मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी कला के शनि उर्फ सोनी पाल (20) पोकलैंड मशीन चलाते थे।

मशीन पर चढ़कर मारी गोली, मौके पर मौत

इस समय गिरवां की कोलावल खदान पर पोकलैंड चलाने का काम कर रहे थे। मंगलवार रात कुछ लोगों ने मशीन पर चढ़कर उन्हें गोली मार दी। आंख में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

मृतक के ताऊ राधेश्याम पाल का कहना है कि मोहित नाम का लड़का शनि के साथ हेल्परी करता था। उसे काम करते समय चोट लग गई थी। उसका पिता मृतक पर लाखों रुपए देने का दबाव बना रहा था।

Youth murdered at Kolawal mine-FIR against three in Banda

मना करने पर उसने अन्य लोगों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर मोहित समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन 

बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..

लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन