Thursday, February 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवक को गोली लगी-ससुर पर आरोप-पुलिस जांच में जुटी

in Banda young man shot Sasur accused

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कमासिन में एक युवक को गोली लग गई। गोली युवक की जांघ में लगी है। युवक ने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

कमासिन के केमवई गांव की घटना

जानकारी के अनुसार, कमासिन के केमवई गांव के दशरथ (35) को आज घर में गोली लग गई। घटना के समय वह अकेले थे। बताते हैं कि उनके पिता शिवचंद्र भी खेत पर गए थे। गोली युवक की जांघ में लगी है।

ये भी पढ़ें: बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक का कहना है कि बुधवार को वह निमंत्रण में अपनी ससुराल लोहाई गांव गए थे। पत्नी सपना को साथ लेकर घर आए।

पति-पत्नी में विवाद की बात..

रात में दोनों में विवाद हो गया। सूचना पाकर पत्नी के पिता भी आ गए। पिता बेटी को लेकर मायके लौट गए। युवक ने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

वहीं ससुर ने आरोपों को झूठा बताया है। उधर, प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा का कहना है कि घायल युवक अपने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा 

बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा

बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल

लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..