


समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में थार का कहर सामने आया है। बांदा में एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। इससे दिव्यांग युवक की कुचलकर मौत हो गई। एक लड़की घायल हो गई। लोगों का कहना है कि थार चला रहा युवक रीलबाजी कर रहा था। इसी कारण हादसा हुआ।
अमन साहू पर रिपोर्ट-गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने अमन साहू के युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लोगों में चर्चा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अतर्रा कस्बा के मुहल्ला शास्त्रीनगर का रहने वाला अमन साहू सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौकीन है।
लोग बोले, लटक कर बना रहा था रील
शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे हाइवे पर तहसील की तरफ से अमन साहू अपने दोस्त व 17 वर्षीय किशोरी के साथ थार में था। लोगों का कहना है कि वह थार में बैठा रील बना रहा था।

इसी दौरान थाने के सामने थार अनियंत्रित होकर दौड़ने लगी। इसके बाद शिवपुरी मोहल्ले के महेश (45) को कुचलते हुए बैंक बीसी कार्यालय को क्षतिग्रस्त कर दिया।
दिव्यांग को कुचलकर दुकानों में घुसी..
इसके बाद चश्मे की दुकान में जा घुसी। बताते हैं कि थार में बैठी किशोरी पूजा भी घायल हो गई। थार चालक अमन साहू और उसका दोस्त मौके से भाग निकले।

मौके पर मुहल्ले व राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने थार में बैठी घायल किशोरी व मूक बधिर महेश को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने घायल महेश को मृत घोषित किया।
चालक की गिरफ्तारी को लेकर जाम
किशोरी आजादनगर निवासी पूजा को भर्ती कर इलाज किया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। थार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व भीड़ ने जाम लगा दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा: हाइवे पर काली थार में पकड़े गए 3 युवक-अवैध पिस्टलें-मैग्जीन बरामद
बताते हैं कि लगभग दो घंटे जाम रहा। बाद में पुलिस ने तत्काल मुकदमे लिखने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे का कहना है कि मृतक पिता की तहरीर पर अमन साहू के खिलाफ मुकदमा लिख गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
लापरवाही ने छिन ली एक जिंदगी
लोगों में चर्चा है कि थार में सवार युवक रील बनाने के लिए वाहन का शीशा खोलकर बाहर की ओर लटक रहा था। 80-90 की स्पीड में चल रही थार अनियंत्रित हो गई। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें कई लाख का नुकसान हुआ है। लोगों में भी घटना को लेकर नाराजगी है। वहीं चर्चा यह भी है कि मामले को दबाने की कोशिश हो रही हैं।
ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार
कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार
