Friday, March 27सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

Two sisters drowned in Ken River in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में दो बहनें केन नदी में डूब गईं। दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बहनें मवेशियों को लेकर नदी की ओर गईं थीं। बताते हैं कि नदी में दोनों बहनें पैर फिसलने से डूब गईं। आसपास के लोगों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पैर फिसलने से दोनों नदी में डूबीं

Two sisters drowned in Ken River in Banda
मृतक बच्चियों की फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार, पैलानी क्षेत्र के खैरेई गांव के चुन्नू लाल निषाद की बेटी 9 वर्षीय श्वेता आज शुक्रवार को मवेशी चराने गई थी। बच्ची के
साथ उनकी चचेरी बहन 8 वर्षीय जानकारी पुत्री मोतीलाल भी थीं। बताते हैं कि मवेशी केन नदी में किनारे पर पानी पीने लगे।

ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत 

वहां दोनों बच्चियां पैर फिसलने से नदी में डूब गईं। आसपास मौजूद अन्य चरवाहों ने दोनों को नदी से किसी तरह बाहर निकाला।

Two sisters drowned in Ken River in Banda

बताया जाता है कि तबतक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। दो बहनें गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थीं।

ये भी पढ़ें: बांदा में डाॅक्टर की दुल्हन प्रेमी संग फरार, तीन के खिलाफ एफआईआर

बताते हैं कि मृतका श्वेता 5 बहनों में सबसे छोटी थीं। उनके एक भाई है। मां सुरिया की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

Two sisters drowned in Ken River in Banda

पिता मजदूर हैं। दूसरी मृतक बच्ची दो बहनों में छोटी थीं। परिवार में एक भाई है। मां सुइया का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में सेल्समैन ने उठाया खौफनाक कदम-परिवार में कोहराम

थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम अंकित वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार की नियमानुसार उचित मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बांदा में रेस्टोरेंट-होटलों और एजेंसियों पर छापे-गैस जमाखोरी पकड़ी