Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में व्यापार संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, नए सदस्यों को जिम्मेदारियां

स्वर्ण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व वीरेंद्र निषाद उपाध्यक्ष बनाए गए 

समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष वीरेंद्र निषाद, प्रीतम सोनी, अरविंद कुमार कसौधन, ज़िला संगठन महामंत्री आकाश साहू, ज़िला कोषाध्यक्ष गौतम अग्रवाल, ज़िला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी रजत कुमार, ज़िला वरिष्ठ संगठन मंत्री करन चौरसिया व रिशु पांडेय को बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः UP जालौन के 12वीं के छात्र ने अमरिका को दी आतंकी हमले की धमकी, 50 बार FBI हेडक्वाटर किया फोन

वहीं ज़िला मंत्री शुभम शिवहरे, जयकिशन खत्री, मयंक सोनी, आर्यन कुमार, अभिषेक जैन, आकाश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, सत्यम , कुलदीप सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य आशीष गुप्ता व रवि गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य राजन गुप्ता, विद्यारतन गुप्ता, किशन गुप्ता, आकाश कान्हा, अनुज गुप्ता को बनाया गया है।

बबेरू नगर अध्यक्ष बने प्रेम गुप्ता, सत्यम महामंत्री 

वहीं नगर अध्यक्ष बबेरू प्रेम गुप्ता, नगर महामंत्री बबेरू सत्यम अग्रहरी, नगर अध्यक्ष तिंदवारी आशीष सोनी, नगर महामंत्री तिंदवारी शिव सोनी, नगर उपाध्यक्ष तिंदवारी अशोक गुप्ता को बनाया गया है। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, मनोज पुरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक ओमरजी मंडल अध्यक्ष, अनिल गुप्ता, मंडल महामंत्री, संजीव सिंह मंडल संगठन मंत्री, डा. मनोज गुप्ता ज़िला प्रभारी, पप्पू शिवहरे ज़िला कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः कन्नौज में चार इंजीनियरिंग छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर दर्दनाक ढंग से मौत, दो बेहद गंभीर

साथ ही विजय ओमर ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद द्विवेदी ज़िला महामंत्री, जय कुमार गुप्ता ज़िला संगठन मंत्री, अरविंद गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, ब्रजेंद्र पटेल, अंशु चौहान आदि बड़ीं संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष (युवा) प्रियांशु गुप्ता ने कहा कि खुदरा व्यापार बचाओ अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा चलाया जा रहा है।