Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सीओ सिटी समेत चार पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर करने की मंशा से पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। सीओ बबेरू ओमप्रकाश को अब नरैनी का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

नरैनी सर्किल वहां के सीओ सोहराब आलम के तबादले के बाद से खाली चल रहा था। सीओ सदर राजीव कुमार सिंह को बबेरू सीओ बनाकर भेजा गया है। वहीं अतर्रा सीओ कुलदीप गुप्ता को सीओ सिटी बना गया है। सीओ ट्रैफिक रहे कुलदीप सिंह को सीओ अतर्रा बनाया गया है।