Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

#Accidents : बांदा में 6 महीने में दूसरे बेटे की मौत से परिवार बेहाल, एक और व्यक्ति की मौत

In Banda family is suffering due to  death of second son in 6 months, another also dies

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए हादसों में दो युवकों की मौत से हड़कंप मच गया। दो परिवारों के चिराग बुझने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहला हादसा पैलानी थाना क्षेत्र में हुआ। वहां निवाइच गांव के पास यशवंत (25) पुत्र राम प्रसाद की कालेश्वर चौराहे के पास ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह ई-रिक्शा चलाते थे। इसी बीच कालेश्वर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा चालक यशवंत उनके साथी मृत्युंजय और भाई जन्मेजय भी सवार थे।

ई-रिक्शा पलटने से गई एक की जान

साथ में एक महिला भी बैठी थीं। सभी लोग ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को रिक्शे के नीचे से निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक दो भाई थे। बड़े भाई की लगभग 5 महीने पहले मौत हो चुकी है। अब दूसरे बेटे की भी मौते ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है।

शहर में बाइक की टक्कर से हुई मौत

उधर, हादसे की दूसरी घटना शहर में हुई। झील का पुरवा के रहने वाले अनिरुद्ध उर्फ पप्पू (50) शुक्रवार की सुबह घर से दूध लेने गए थे। तभी पुलिस लाइन तिराहे से लौटते समय सामने से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर चोटें आईं। डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां भी हालत नहीं सुधरी तो कानपुर रेफर कर दिया गया। आज कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे तीन बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में पहले धारदार हथियार से हत्या, फिर बोरे में पत्थरों-लोहे की प्लेटों से बांधकर शव तालाब में फेंका