
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में सेल्समैन ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना बांदा शहर के जरैली कोठी मोहल्ले की है। बताते हैं कि जरैली कोठी में रहने वाले सेल्मैन ने नशे मे खुद को आग लगा ली। बाद में सेल्समैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
नशे में की घटना, कारण अज्ञात
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी के शशिकांत (36) ने बीती रात खुद पर पेट्रोल डालकर नशे में आग लगा ली। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे।
ये भी पढ़ें: बांदा में लापता व्यक्ति का 15 दिन बाद शव मिला, हत्या का आरोप
जबतक आग बुझाई, वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पहले शशिकांत ने छत पर बैठकर शराब पी। इसके बाद खुद को आग लगा ली।
ये भी पढ़ें: बांदा में लापता व्यक्ति का 15 दिन बाद शव मिला, हत्या का आरोप
उधर, मृतक के बड़े भाई उमाकांत का कहना है कि मृतक 3 भाइयों में छोटा था। सेल्समैन का काम करता था। मृतक की पत्नी रीतू मूक बधिर हैं। आग लगाने का कारण अज्ञात है।
उधर, पुलिस क कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार के लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में लापता व्यक्ति का 15 दिन बाद शव मिला, हत्या का आरोप
