समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने वाले विधायकों से लेकर अधिकारियों और जनता ने होली का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया। चेहरों पर रंगों की रंगत के साथ खुशी की रौनक भी दिखाई दी। दूसरी बार जीत दर्ज कराने वाले सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने होली मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया। दूसरी बार लगातार जीत दर्ज कराने वाले सदर विधायक श्री द्विवेदी के इस कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों की भीड़ पहुंची।
रंग लगाया और शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने शुक्रवार को अवस्थी पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। शनिवार को अपने गांव खुरहंड स्टेशन के पास गायत्री राइस मिल में होली मिलन समारोह कराया। विधायक ने सभी को गले लगाकर बधाईयां दीं। मुंह मीठा कराया।
उधर, शहर में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह गौर ने भी परिवार संग होली का त्यौहार मनाया। साथ ही लोगों को शुभकामनाएं दीं। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर भी मौजूद रहीं। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश दीक्षित ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
उधर, आयुक्त दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अधिकारियों के बीच भी जमकर गुलाल उड़ा। इसी तरह शहर में होरियारों ने जमकर होली मनाई। डीजे धुन पर खूम डांस किया।
ये भी पढ़ें : विदेशी महिला के साथ आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार