
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में सरकारी नौकरी को लेकर अच्छी खबर है। रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की भर्ती होगी। यूपी रोडवेज में महिला परिचालक की भर्ती रोजगार मेले के जरिए करेगी। बेरोजगार महिलाओं के लिए रोडवेज में परिचालक भर्ती की सूचना अच्छी खबर है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी साझा की है।
मैरिट के आधार पर होगा चयन
बताया जा रहा है कि महिला अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर होगा। साथ ही अभ्यर्थियों के पास सीसीसी (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र का होना भी अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत
बताया जाता है कि एनसीसी-बी प्रमाणपत्र, एनएसएस व स्काउट एवं गाइड के अभ्यर्थियों को मेरिट में 5% अतिरिक्त फायदा होगा। खास बात यह है कि चयनित होने वाली अभ्यर्थियों को उन्हीं के गृह जनपद में तैनाती भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..
इससे नौकरी लगने पर महिला अभ्यर्थियों को दूर जाने की दिक्कत भी नहीं होगी। बताते हैं कि भर्ती के लिए 25, 28 और 30 मार्च व एक अप्रैल 2026 को अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार मेले लगेंगे।
ये भी पढ़ें: Lucknow : दो सरकारी डाक्टर बर्खास्त, प्राइवेट प्रैक्टिस के चलते कार्रवाई
इनमें कानपुर, झांसी, सहारनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ समेत कई मंडल शामिल रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आवेदन कर सकेंगी। रोजगार ढूंढ रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए यह अच्छी खबर है।
यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद
यूपी: मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल-पथराव में कई घायल
ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत
दर्दनाक: इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत-EV चार्जिंग से आग..
