
समरनीति न्यूज, लखनऊ: गाजियाबाद में सलीम वास्तिक केस में दूसरा एनकाउंटर हुआ है। गाजियाबाद में दूसरे एनकाउंटर में सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी गुलफान ढेर हो गया है। गाजियाबाद में ही एनकाउंटर में पहला आरोपी जीशान मारा गया था। एनकाउंटर में मारे गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जो अमरोहा जिले के रहने वाले थे।
1 लाख का ईनाम था घोषित
जानकारी के अनुसार, एक लाख का इनामी गुलफाम मंगलवार रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एनकाउंटर में मारा गया। बताते हैं कि उसका एक साथी मौके से भाग निकला है। पुलिस ने मौके से पिस्टल, कारतूस, तमंचा, चाकू और बाइक बरामद की है।
ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी
बताते चलें कि मारे गए गुलफान के छोटे भाई जीशान को पुलिस ने 1 मार्च को लोनी में एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस का कहना है कि इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंदिरापुरम इलाके में एनकाउंटर
एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। तभी आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
यह है पूरा मामला
कहा कि पुलिस मौके से फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में कांबिंग कर रही है। बताते चलें कि नोएडा में सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक यूट्यूबर हैं। सलीम मजहबी कट्टरता व कुरीतियों के खिलाफ यूट्यूब आवाज उठाते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
पुलिस का कहना है कि जिहादी मानसिकता का जीशान और उसका भाई गुलफान ने साथियों ने सलीम वास्तिक पर हमला किया था। सलीम अस्पातल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर
‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर
