Sunday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Raymond chairman Vijaypat Sighania passes away
विजयपत सिंघानिया।

समरनीति न्यूज, डेस्क: Vijaypat Sighania passes away: देश के जाने माने उद्योगपति रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया। विजयपत सिंघानिया 87 वर्ष के थे। बताते हैं कि उद्योगपति विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Sighania) ने मुंबई में अंतिम सांसें लीं। आज रविवार को विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है।

बेटे ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

विजयपत सिंघानिया के बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसे लेकर पोस्ट की है। बताते चलें कि विजयपत सिंघानिया देश के प्रमुख उद्योगपति थे।

ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा 

उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक रेमंड ग्रुप का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

मिल चुका है पद्मविभूषण का अवार्ड

बताते हैं कि विजयपत सिंघानिया को उड़ान और एडवेंचर का काफी शोक था। हॉट एयर बैलून से सबसे ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचने का उनका विश्व रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें: Rotomac पेन के मालिक व उद्योगपति विक्रम कोठारी के बंगले पर बैंक ने किया कब्जा

इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली थी। उद्योग और समाज के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित भी किया था। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा 

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क

शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा